कानपुर, नवम्बर 2 -- यूपी के कानपुर में प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। महिला का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-संबंध था। वह अपने प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। महिला को मोहब्बत में धोखा मिला और उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। प्रेमी महिला की हत्या करके फरार हो गया। इसकी खबर किसी को नहीं लगी। तीन दिन बाद पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस को कमरे के अंदर तख्त के नीचे महिला का शव मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूरा मामला लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा का बताया जा रहा है। पड़ोसियों के अनुसार 35 वर्षीय भारती गौतम एक मुस्लिम युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 3 दिन से घर में ताला लगा हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.