बरेली, दिसम्बर 29 -- पर्यटन के लिहाज से वर्ष 2025 बरेली जिले के लिए यादगार रहा। ऐतिहासिक लिलौर झील में इस बार नौका विहार की शुरुआत हुई। झील के किनारे फैमिली ट्रेन का संचालन भी शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग इसका आनंद उठा रहे हैं। मनौना धाम में देश के कोने-कोने से लोग बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पांडव-यज्ञ संवाद का साक्षी रही लिलौर झील को इस वर्ष प्रशासन ने पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया है। स्वतंत्रता दिवस पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने रामनगर की ऐतिहासिक लिलौर झील में नौका विहार का शुभारंभ किया। इसके बाद पांच नवंबर को फैमिली ट्रेन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पर्यटक हाउस, मंडपम और ट्रेन स्टेशन यार्ड का भूमि पूजन भी किया गया। अभी यहां चार डिब्बों की फैमिली ट्रेन चलाई गई है। आने वाले समय में एक किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.