पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के बीच में एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक खराब होने से अन्य वाहन पास नहीं हो सके। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोनों ओर वाहनों कीलाइन लग जाने जाम की स्थित बनी रही। छोटे चार पहिया वाहन दूसरे पुल से पीलीभीत के लिए जा सके। दोपहर बाद जब ट्रक ठीक होने के बाद हटा तो जाम खुल सका। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। असम हाईवे पर अभी नया पुल बन रहा है। ऐसे में पुराने संकरे पुल से ही आवाजाही हो रही है। ऐसे में आए दिन जाम की समस्या रहती है। शनिवार को तो जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह पीलीभीत की ओर से आ रहा एक ट्रक बीच पुल पर अचानक खराब हो गया। चालक पहले तो उसे ठीक कर पुल पार करने का प्रयास करता रहा। जब नहीं हुआ तो ट्रक बंद कर दिया। ट्रक की खराबी के चलते दो पहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.