लखनऊ, सितम्बर 1 -- केजीएमयू के लिम्ब सेंटर में इंवेस्टिगेशन रिवॉल्विंग फंड (आईआरएफ) केंद्र खुलेगा। इसमें सस्ती पैथोलॉजी जांचें होंगी। हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) की तर्ज पर आईआरएफ को विकसित किया जाएगा। केजीएमयू में रोजाना सात से आठ हजार मरीज ओपीडी में देखे जा रहे हैं। लगभग चार हजार बेड हैं। सभी बेड भरे रहते हैं। इसमें 30 से 40 प्रतिशत ओपीडी मरीजों को खून की जांच लिखी जाती है। जबकि भर्ती मरीज की 90 से 95 प्रतिशत मरीजों की जांचे लिखी जाती हैं। मरीजों को सस्ती जांचें मुहैया कराने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने आईआरएफ केंद्र खोलने का फैसला किया। अभी तक स्थान का चयन नहीं हो पा रहा था। लिम्ब सेंटर को आईआरएफ के लिए चयन किया गया है। अभी तक लिम्ब सेंटर में हड्डी रोग विभाग का संचालन होता था। अब हड्डी रोग विभाग नए सुपरस्पेशियलिटी सेंटर में शिफ्ट कर...