बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। बरेली कॉलेज के बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने लिमार्टज-2026 में बढ़-चढ़कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, ऐड-मैड, फेस पेंटिंग, स्टॉक मार्केटिंग आदि में कॉलेज के विद्यार्थी कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। ऐड-मैड प्रतियोगिता में पीयूष, स्वेता, सूरजा व गुरवचन विजेता रहे। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में डॉली विजेता रहीं। गायन प्रतियोगिता में डॉली व महक विजेता रहीं। अंत में सभी महाविद्यालयों के मध्य बीबीए बरेली कॉलेज ने समग्र प्रदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विजेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। इस उपलब्धि पर निदेशक प्रो. एपी सिंह, शैक्षणिक समंवयक डॉ. अतुल यादव, प्राक्टर डॉ. दिनेश प्रताप सिंह व विभाग के अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.