मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में 20 जनवरी को एक अपार्टमेंट में हुए दर्दनाक लिफ्ट हादसे में बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की भारी लापरवाही सामने आई। इसके चलते बिल्डर समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कार्रवाई यूडी केस के जांचकर्ता दरोगा संजय कुमार की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पंकजा इंकवेल अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल से लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से बुजुर्ग महिला पुनीता देवी की जान चली गई थी। उसके पुत्र दरभंगा निवासी केशव चौधरी के बयान पर सदर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया था। शुरुआती बयान में बताया गया था कि लिफ्ट की तकनीकी खराबी से पुनीता देवी हादसे का शिकार हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गवाहों के बयान दर्ज किए और मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया। लिफ्ट की तकनीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.