मोतिहारी, फरवरी 24 -- पताही। पताही थाना क्षेत्र के बड़का बलुआ पंचायत अंतर्गत डुमरी बैजू वार्ड संख्या-2 निवासी 23 वर्षीय युवक अमरीश महतो की हैदराबाद में लिफ्ट से गिरे सामान की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। लिफ्ट से सामान मकान के ऊपरी तल्ले पर चढ़ाया जा रहा था। तभी अचानक सामान लिफ्ट से नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में अमरीश आ गया। मृतक प्रेम महतो का पुत्र था। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार अमरीश हैदराबाद के एक निजी लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था। मृतक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक की मां गीता देवी और नव विवाहिता पत्नी चन्द्रमाला देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...