प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्टन बाजार निवासी जयशंकर श्रीवास्तव सोमवार शाम सोनावा के सुनील मौर्य से 30 हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। चिलबिला ओवरब्रिज से पहले बाइक के पास खड़े दो लोगों ने उसे रोक लिया। आगे पेट्रोलपंप पर खड़ी एंबुलेंस के पास पहुंचाने के लिए लिफ्ट मांगी। हाथ में चटाई लिए एक युवक उसकी बाइक पर बैठ गया। थोड़ी दूर पर उतर गया। सई नदी पुल से आगे पहुंचने पर जयशंकर ने देखा तो उसकी जेब कटी थी और पूरे रुपये गायब थे। पीड़ित ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी से आरोपी को चिह्नित कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...