फरीदाबाद। पीटीआई, अप्रैल 26 -- फरीदाबाद में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शराब के नशे में धुत युवक ने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। जब उसने लिफ्ट देने से मना किया तो पीछा करके कथित तौर पर उसकी बाइक चुका ली। इसके बाद उसमें आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात भनकपुर के पास घटी। शिकायतकर्ता बैसल खान के अनुसार, वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी आरोपी पुष्पेंद्र ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र ने खान को जान से मारने की धमकी दी और उसे कुछ दूर तक लिफ्ट देने को कहा। खान ने अपनी शिकायत में कहा, "जब मैंने उसे लिफ्ट देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने मेरी बाइक चुरा ली और आगे बढ़ गया। कुछ मिनट बाद जब मैं जाट चौक के पास पहुंचा, तो मैंने पाया कि मेरी गाड़ी में आग लगा दी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.