नोएडा, जुलाई 29 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में मंगलवार को लिफ्ट की मरम्मत के कारण दो टावरों में करीब दो घंटे तक लिफ्ट बंद रही। इसके कारण लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेकर आना-जाना पड़ा। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत ने बताया कि मंगलवार को बी टावर में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक लिफ्ट का संचालन बंद हुआ। इसके कारण लोगों को दफ्तर जाने में परेशानी हुई। विनोद ने बताया कि सी टावर में दोपहर करीब 1 से 3 बजे तक लिफ्ट का संचालन बंद हुआ। इस समय बच्चों के स्कूल की छुट्टी होती है। लिफ्ट बंद होने के कारण बच्चों घर तक पहुंचने में दिक्कत हुई। लोगों का आरोप है कि प्रत्येक टावर में केवल एक ही लिफ्ट संचालित है। सोसाइटी के लोगों के पास किसी भी टावर में दूसरी लिफ्ट नहीं है। ...