अमरोहा, मार्च 23 -- हसनपुर। तहसील बार के पूर्व महासचिव सुरमित गुप्ता की शिक्षामित्र पत्नी रेशू गुप्ता को ईको कार में लिफ्ट देकर अंतर्राज्यीय गिरोह ने गहने व नकदी लूटे थे। पुलिस ने गिरोह की दो महिलाओं समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान टोल प्लाजा पर ट्रेस हुई कार से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। दूसरी तरफ लूट के गहने खरीदने के आरोप में मेरठ के सर्राफ पर भी कार्रवाई हुई है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह यूपी व हरियाणा समेत अन्य कई प्रदेशों में वारदात करता है। महिलाओं व बच्चों को लेकर कार में साथ चलने वाले गिरोह के सदस्य लोगों को कार में लिफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.