बुलंदशहर, सितम्बर 15 -- कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर कार सवारों ने दंपति को दिल्ली जाने के लिए लिफ्ट देकर बैग में रखी नगदी और सोने चांदी की जेवरात उड़ा लिए। कार सवार दंपति को पुलिस चेकिंग का भय दिखाकर सुखलालपुर तिराहे के पास उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की शकरपुर कॉलोनी निवासी नानक चंद ने बताया कि वह भारत पेट्रोलियम से मशीन ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत हैं। गत 6 सितंबर को वह अपनी रिश्तेदारी गांव बिलसुरी से पत्नी माया देवी के साथ दिल्ली जाने के लिए सिकंदराबाद अंबेडकर पार्क के सामने बस के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी और उनके जाने के बाबत पूछा। दिल्ली जाने की बात कह कर उन्हें कार में लिफ्ट दे दी। कार में पहले से दो महिला और दो पुरुष बैठे थे।जब चालक ने कार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.