हरदोई, फरवरी 7 -- शाहाबाद। शाहाबाद पुलिस ने तमंचे के बल पर लूट करने वाले पीलीभीत के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के तीन मोबाइल, 14 हजार नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। तीनों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि घटना दो फरवरी की रात की है। सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम गजियापुर थाना पाली अपने दोस्त संजीव के साथ हरदोई बाईपास से शाहाबाद आने के लिए खड़े थे। तभी एक कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें शाहाबाद तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया था। रास्ते में सुनसान स्थान पर पहुंचते ही आरोपियों ने तमंचा दिखाकर दोनों से नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए और उधरनपुर ओवरब्रिज के पास उतारकर फरार हो गए थे। थाना शाहाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की थी। इसमें जनपद पीलीभी...