नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आजादपुर स्थित एक सिनेमा-कम-व्यावसायिक परिसर में लिफ्ट लगाए जाने की फर्जी रिपोर्ट देने वाले फायर अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को इस मामले में मेजर पेनाल्टी की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। सतर्कता विभाग की ओर से मानइर पेनाल्टी का प्रस्ताव रखा गया था। लोक निवास के मुताबिक, वर्ष 2022 में दिल्ली फायर सर्विस के सहायक मंडल अधिकारी ने लिफ्ट लगाए जाने की झूठी रिपोर्ट तैयार की थी। जिसके बाद उक्त व्यावसायिक परिसर को फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था। उक्त अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि व्यावसायिक परिसर में चार लिफ्ट स्थापित हैं। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, केन्द्रीय सतर्कता आयोग और भ्रष्टाचार निरोधक शा...