लखनऊ, अगस्त 21 -- यूपी की योगी सरकार ने घूसखोरी के आरोप में पीसीएस अधिकारी राकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्हें औरैया के उपजिलाधिकारी के पद से हटाते हुए निलंबन अवधि में राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है। विशेष सचिव नियुक्ति अन्नपूर्णा गर्ग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। उनके खिलाफ जांच कानपुर के मंडलायुक्त को सौंपी गई है। शासन की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि 19 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसडीएम के मेज की दराज में एक लिफाफा रखा जा रहा है। जिलाधिकारी औरैया ने 20 अगस्त को शासन को प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट भेजी थी। इसमें शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने और राज्य सरकार की जीरो टालरेंस नीति के प्रतिकूल काम न करने का दोषी पाते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसडीएम की मेज की दराज में लिफाफा रखे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.