चाईबासा, नवम्बर 25 -- गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के दिरीबुरु पंचायत के लिपुंगा गांव में सोमवार देर रात एक वृद्ध दंपति की टांगी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय सर्गिया बालमुचू और उसकी 65 वर्षीय पत्नी मुक्ता बालमुचू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। मंगलवार सुबह जब एक ग्रामीण खेत की ओर जा रहा था, तभी उसने दंपति को घर के आंगन में खटिया पर लेटा देखा। दो घंटे बाद लौटने पर जब दंपति को आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने चादर हटाई, जहां दोनों खून से लथपथ मृत पाए गए। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या डायन-बिसाही के शक को लेकर की गई हो सकती है। वहीं, गुवा थाना प्रभारी नीतिश कुमार दल-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.