गढ़वा, जनवरी 31 -- रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय के लिपिक मोतीचंद राम 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये। उक्त अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मदेव उरांव ने कहा कि विद्यालय विकास में मोतीचंद राम का योगदान उल्लेखनीय रहा है। मोतीचंद स्थापनाकाल से ही विद्यालय परिवार से जुड़े रहे हैं। विद्यालय के प्रति इनका समर्पण अनुकरणीय है। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य केदार प्रसाद, गोपाल राम, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिक्षिका वृंदा कुमारी, पूजा कुमारी, रूबी कुमारी, ममता कुमारी गुप्ता, चंपा देवी, रामजी राम मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...