हाथरस, जनवरी 9 -- हाथरस। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हाथरस शाखा के अध्यक्ष वीरी सिंह ने डिपो के लेखाकार एवं लिपिक द्वारा वित्तीय अनियमितता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अधिकारों का अनुचित प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को एक शिकायती पत्र के माध्यम से कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री एवं रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजनाओं में गबन, संविदा कर्मचारियों के वेतन से अवैध कटौती, उत्पीड़न, धमकी, मानसिक प्रताड़ना, मानवाधिकार हनन तथा सेवा नियमावली व संविधान के उल्लंघन किया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है। डिपो में तैनात लेखाकार एवं लिपिक ने बीते कई वर्षों से न केवल वित्तीय गबन व पद का दुरुपयोग किया जा रहा है, बल्कि कर्मचार...