मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी के सिरसिया प्लस-2 स्कूल में सोमवार को स्कूल के लिपिक ने किसी बात को लेकर प्रभारी प्राचार्य के सिर पर गमले से प्रहार कर दिया। इस घटना से आक्रोशित शिक्षक देर शाम को शिक्षा कार्यालय पहुंच गए और डीईओ से कारवाई की मांग की। प्रभारी प्राचार्य समेत सभी शिक्षक डीईओ के पास पहुंचे। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि लिपिक ने अमर्यादित व्यवहार किया। गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं गमला उठा कर सिर पर मार दिया। डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने कहा कि मामला सामने आया है। लिपिक की मानसिक अवस्था को लेकर भी कुछ बात आई है। लिपिक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.