वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बनारस लिट् फेस्ट के चौथे संस्करण के तीसरे दिन रविवार को होटल ताज में साहित्यप्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव सामने आया। चर्चित लेखक डेन मॉरिश ने संवाद सत्र में इतिहास, रहस्य और शोध की परतों को खोलते हुए अपनी चर्चित कृति 'द पॉइज़नर ऑफ़ बंगाल' पर चर्चा की। यह सत्र न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इतिहास और समाज की जटिलताओं को नए अंदाज़ में समझने का अवसर भी दिया। मॉरिश ने बताया कि उनका उपन्यास दो भाइयों की कहानी पर आधारित है। बड़ा भाई रेलवे स्टेशन पर प्लेग वायरस से संक्रमित छोटे भाई की हत्या कर देता है। कथा उस दौर की भयावह सामाजिक और स्वास्थ्य परिस्थितियों को उजागर करती है जब महामारी और प्रशासनिक अव्यवस्था ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया था। बंगाल को कथा-स्थल के रूप में चुनने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.