पाकुड़, फरवरी 19 -- प्रखंड के हेटबंधा गांव में नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के तहत गुरुवार को विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मवेशियों का खुरपका, मुंहपका रोग की रोकथाम हेतु व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें काफी संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों को इलाज एवं टीकाकरण के लिए लेकर पहुंचे। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुओं में खुरपका, मुंहपका एक संक्रामक रोग है। जो पशुओं के स्वास्थ्य के साथ साथ दूध उत्पादन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से नियमित टीकाकरण कराने तथा पशुओं की समुचित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार सुमन एवं टीम के टीकाकर्मियों द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.