देहरादून, नवम्बर 30 -- देहरादून। अपने सपने एनजीओ सुभाषनगर स्थित संस्था प्रांगण में जरूरतमंद बच्चों के लिए लिटिल स्माइल नामक कार्यक्रम का आयोजन देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा अपने सपने एनजीओ के बच्चों से रूबरू हुए, वहीं बच्चों के साथ खेल-कूद , गीत-संगीत एवं जीवन में शिक्षा के महत्त्व को लेकर जानकारियां दी गई। बच्चों को शिक्षण समाग्री में स्कूल बैग, कॉपी, पेन पेन्सिल, बॉक्स, टिफिन आदि का वितरण किया गया। देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के डीन डॉ चंद्रमोली ढौंडियाल, एचओडी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं फैकल्टी शशांक, शुभांग, सुरभि और श्रुति ने संस्था के बच्चों को प्रेरक संदेश दिए। डॉ. मनीषा फोगाट एवं डॉ. चारु का अहम सहयोग रहा। एनजीओ के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने सभी का आभार जताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.