रांची, फरवरी 22 -- रांची। लिटिल फ्लावर प्रिपरेटरी स्कूल में रविवार को अभिभावक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं ईश्वरीय वंदना से हुआ। एम. मिधा ने अभिभावकों का स्वागत किया, जिसके बाद नन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या एम. कुक ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। अंत में आर. नारायण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...