रांची, फरवरी 24 -- रांची। लिटिल फ्लावर प्रिपरेटरी स्कूल में मंगलवार को अभिभावक दिवस मनाया गया। शिक्षिका आर. पाहवा ने अतिथियों का स्वागत किया, जिसके बाद नन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। केजी और प्रेप के छात्रों ने 'कक्षा से परे' नाटक के जरिए प्रकृति के सानिध्य में शिक्षा के महत्व को दर्शाया। प्रधानाचार्या एम. कुक ने नन्हे कलाकारों के हुनर की सराहना करते हुए सभी को सफल आयोजन की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...