गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे प्रथम वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को लिटिल चैंप्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रवि ब्रदर्स को 34 रन से मात दी। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले तृप्ति गुलाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लिटिल चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट पर 206 रन का स्कोर बनाया। आरव रावत ने सबसे ज्यादा 77 रन, तृप्ति गुलाठी ने नाबाद 63 रन बनाए। विरोधी टीम की ओर से ग्रंथिक नेगी ने चार विकेट लिए। 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी रवि ब्रदर्स की टीम 30.5 ओवर में 172 रन पर ही ढेर हो गई। मालपानी हरेहन ने 35 रन, ग्रंथिक नेगी ने 26 रन और केतन ने 25 रन बनाए। तेजस ने तीन विकेट, पुलकित ने दो विकेट और तृप्ति गुलाठी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.