प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- साहित्यांजलि प्रज्जोदि संस्थान की ओर से बुधवार को लूकरगंज स्थित सारस्वत सभागार में बैठक हुई। साहित्यिक गतिविधियों को नया आयाम देने के उद्देश्य से 'इलाहाबादी साहित्यिक अड्डा' लिटरेरी क्लब का गठन किया गया। नवगठित क्लब की कार्यकारिणी में शायर अनवार अब्बास को क्लब का अध्यक्ष, डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी को सचिव, रंजन पांडेय और आदित्य नारायण सिंह को उपाध्यक्ष, संपादक उमेश श्रीवास्तव को उपसचिव, शायर फरमूद इलाहाबादी को कोषााध्यक्ष और डॉ. विजय लक्ष्मी विभा को महिला कार्यकारी के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहर के इलाहाबादी मिजाज और गंगा-जमुनी संस्कृति के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। नवीन सिन्हा ने शहर के पुराने इलाकों में बोली जाने वाली बोली को रेखांकित किया। अनवार ने कहा कि प्रयागराज एक बोलता हुआ शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.