गंगापार, जनवरी 12 -- करछना विकास खंड की लिगदहिया ग्राम सभा में मनरेगा योजना के तहत निर्मित सरकारी नाली को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। नाली क्षतिग्रस्त होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। लिगदहिया ग्राम सभा की दलित बस्ती में मनरेगा योजना से नाली निर्माण कराया जा रहा था, जिसे सरकार तालाब से जोड़ा जाना था। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व गांव निवासी हौसला प्रसाद सिंह ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ नाली निर्माण पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि चकमार्ग से सटे खेत के पास नाली बनने से आवागमन प्रभावित होगा। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम करछना से शिकायत की थी। शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर नाली निर्माण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.