कौशाम्बी, फरवरी 19 -- फोटो मंझनपुर, संवाददाता । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा की राजनीति का 2027 में अंतिम चुनाव होगा। यह और इसके बाद होने वाले सभी चुनावों में जीत भाजपा के लिए मुंगेरी लाल का सपना होगी। डबल इंजन की सरकार की करतूतों से जनता त्राहिमाम बोल चुकी है। अब जुमलेबाजी पर विश्वास नहीं किया जाएगा। गुरुवार को पेश होने वाले प्रदेश सरकार के बजट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लिखकर रख लीजिए, इसमें जरूरतमंदों को कुछ नहीं मिलेगी। पूंजीपतियों की झोली भरी जाएगी। वह बुधवार को कौशाम्बी के रास्ते लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान जिले में कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कौशाम्बी की सीमा लेहदारी में पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने अपनी कार्यकारिणी के साथ रिसीव किया। सिराथू में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.