सहारनपुर, सितम्बर 29 -- विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी आजाद के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने रविवार को गैराज की तालाबंदी की और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल की सूचना मिलते ही सहायक नगर आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिंदुवार मांगे माने जाने के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया गया। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मी बुधवार से नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। मांग नहीं माने जाने पर बुधवार को सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। सफाईकर्मी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग गैराज पहुंचे और गेट पर ताला लगाया। हड़ताल की सूचना मिलते ही सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण शाह मौके पर पहुंचे। लिखित आश्वासन में बताया गया कि हरिजन सहायक विभाग, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.