बदायूं, दिसम्बर 17 -- कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव दरावनगर निवासी रामपाल पुत्र रगघू के मकान पर लिंटर डालने के दौरान मंगलवार शाम अचानक लिंटर गिर गया। हादसे में राज मिस्त्री राजेश तथा गृहस्वामी के बेटे रनवीर और बलवीर पुत्रगण रामपाल घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित गृहस्वामी रामपाल ने हादसे के लिए शटरिंग ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.