सासाराम, नवम्बर 26 -- सासाराम। महिला व बाल विकास निगम व डीएम के निर्देशानुसार लिंग अधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसे लेकर शहर के उच्च माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरगंज में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ने छात्राओं को हिंसा के विरुद्ध रक्षा करने के बारे में बताया। कहा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...