अमरोहा, मार्च 30 -- हसनपुर। सैदनगली नगर पंचायत निवासी अमन पुत्र सुभाष, मोहित पुत्र महेश व जॉनी पुत्र राकेश शुक्रवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगर के हैबतपुर बंजारा मार्ग पर पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल अमन व मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक दोनों की हालत अभी गंभीर बनी है। मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.