औरंगाबाद, जनवरी 28 -- सदर अस्पताल में बुधवार की दोपहर अचानक लिंक फेल हो जाने से पंजीकरण, ओपीडी, केंद्रीय जांच घर और दवा वितरण केंद्र सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं दो से तीन घंटे तक पूरी तरह ठप रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल की अधिकांश व्यवस्थाएं ऑनलाइन होने के कारण पूरा सिस्टम लिंक पर निर्भर है और लिंक फेल होते ही कामकाज रुक गया। इस दौरान इमरजेंसी मरीजों के परिजन अधिक परेशान दिखे। पंजीकरण काउंटर पर महिलाओं और पुरुषों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा, जबकि जांच घर और दवा वितरण केंद्र पर भी लंबी लाइनें लगी रहीं। मरीजों का कहना था कि आए दिन इस तरह की तकनीकी समस्या से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नजदीकी मरीज किसी तरह देर से घर लौट जाते हैं, लेकिन दूर-दराज से आए मरीजों, विशेषकर बच्चों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.