समस्तीपुर, फरवरी 7 -- समस्तीपुर। स्थानीय निकाय शिक्षक सक्षमता परीक्षा तीसरे व चौथे में सफल शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच व सत्यापन के लिए 6 फरवरी से शिक्षा भवन पर शुरू हुई काउंसिलिंग के दूसरे दिन शनिवार को 203 अभ्यर्थियों का शिड्यूल जारी किया गया। इनमें शाम पौने 6 बजे तक 100 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का ही सत्यापन किया जा सका था। काउंसिलिंग केंद्र पर उपस्थित डीपीओ, स्थापना कुमार सत्यम ने बताया कि करीब एक घन्टे तक लिंक फेल रहने के कारण काउंसिलिंग प्रक्रिया बाधित रही। इस वजह से काउंसिलिंग कार्य लेट तक चलेगी। जितने अभ्यर्थी काउंसिलिंग केंद्र पर पहुंचे हुए हैं, उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के पहले दिन 250 अभ्यर्थियों का शिड्यूल जारी था, जिसमें 215 शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.