नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका साउथ इलाके में एक शख्स के साथ साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि वॉट्सऐप मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया। पीड़ित ने अपना फोन रीसेट भी किया। बावजूद उसके बैंक खाते से लाखों रुपये गायब हो गए। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द्वारका इलाके में रहने वाले शंकर ने बताया कि 21 मार्च को उसके वॉट्सऐप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया था। मैसेज में निवेश के बारे में जानकारी दी गई थी। लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया। फोन पर अपने आप बैंकिंग एप्लीकेशन खुलने लगी। उन्होंने मोबाइल फोन को रीस्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जहां में पता चला कि उनके बैंक खाते से 2.70 लाख रुपये निकाले जा चुके है। मामले की जांच करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.