बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- नूरसराय थाना क्षेत्र का मामला, साइबर थाने में की शिकायत नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सोनू कुमार ने एक लिंक पर क्लिक किया, उसके बाद उनके खाते से एक लाख 62 हजार रुपये निकल गये। साइबर ठगों ने फ्री हेल्थ इंश्योरेंस का झांसा देकर उनके बैंक खाते से रुपये उड़ा लिये। उन्होंने साइबर थाना में घटना की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। इससे उन्होंने लोन ले रखा है। मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। उसने लोन से जुड़े हेल्थ इंश्योरेंस की बात की। उन्होंने इनकार किया किया कॉल करने वाले आदमी ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही कुछ ही मिनटों में खाते से रुपये निकल गये। रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.