शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- विभागीय मीटिंग मे जुड़ने के लिए वीडियो कॉल करके भेजे गए लिंक को खोलते ही आंगनबाड़ी बीएलओ के खाते से लगभग एक लाख रुपए कट गए। बीएलओ की पुत्री ने मुकदमा दर्ज कराया। फिरोजपुर गांव की स्नेहलता ने बताया कि उनकी मां अनुराधा राजपूत आंगनबाड़ी है और बीएलओ का कार्य देख रही हैं। 29 नवंबर को उनकी मां के फोन पर अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई जिसमें कहा गया कि उनकी विभागीय चुनाव से संबंधित मीटिंग होनी है। मीटिंग में जोड़ने के लिए लिंक भेजा जा रहा है जिससे तुरंत जुड़ जाए। लिंक आने पर मां ने काफी प्रयास किया लेकिन वह मीटिंग में नहीं जुड़ पाई। इसके बाद व्हाट्सएप एचआई का मैसेज भेजा और उसके मोबाइल पर वीडियो काल करके जुडे रहने को कहा गया। यह भी बताया कि उसकी माता जी का बीएलओ का रुपए भी भेजना है। इसी दौरान उसके वाट्सएप पर एक लिंक भेजा ओर...