मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के इचौड़ा गांव निवासी सागर पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि तीन अक्तूबर को मोबाइल पर एक लिंक आया। जिसमे शापिंग करने में छूट के बारे में जानकारी दी गई थी। लिंक को खोलकर देखने के बाद उसको बंद कर दिया गया। बताया कि जब से लिंक खोला है तब से बैंक के खाते से हर रोज शापिंग की गई। मोबाइल में रिचार्ज खत्म होने पर खाते से कट रही नगदी के बारे में पता नहीं चल पाया। एक नवम्बर को नम्बर को रिचार्ज कराया तो मेसेज देखकर होश उड गएं। खाते से तीन लाख 82 हजार की नगदी निकाली गई थी इसके अलावा भाई गौरव के खाते से भी पचास हजार की नगदी निकल चुकी थी। दोनों भाईयों के खाते से चार लाख 67 हजार की नगदी निकाल ली गई। खाते से नगदी निकाले जाने के बार में साइबर हेल्प लाइन नम्बर पर शिकायत की गई लेकिन वहा से कोई समाधान नहीं हुआ। पीड़ि...