देहरादून, नवम्बर 29 -- बैंक खाते की ऑनलाइन केवाईसी करने के नाम पर दून के एक व्यक्ति से साइबर ठग ने 5.05 लाख रुपये ठग लिए। पटेलनगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, भानु प्रताप सिंह निवासी मेहूंवालामाफी ने तहरीर दी कि 11 नवंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से व्हाट्एसएप पर कॉल आया था। उन्हें बताया गया कि उनके खाते की ऑनलाइन केवाईसी नहीं हुई है। केवाईसी नहीं करने पर बैंक खाता बंद करने की चेतावनी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उन्हें कहा कि वो ऑनलाइन डीटेल डालकर केवाईसी कर सकते हैं। उनके फोन पर एक लिंक भेजा गया। भानु ने बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक क्लिक किया, उनका फोन हैंग हो गया। वो कुछ समझ पाते इससे पहले साइबर ठग ने उनके खाते से 5.05 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.