गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार शाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना में उनके छह सुरक्षाकर्मी और चालक भी घायल हुए हैं। विधायक के बाएं हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वह लखनऊ रवाना हो गए हैं। फतेह बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह सोमवार की देर शाम लिंक एक्सप्रेस-वे से लखनऊ जा रहे थे। उनके वाहन (यूपी53 सीएफ 9990) के आगे पुलिस एस्कॉर्ट चल रहा था। शाम को करीब 6.30 बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मुसरत गांव के पास कट पर एक डंपर के गलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.