लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रही स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में ला माटीना स्कूल अकादमी व जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी के बीच हुआ। टॉस जीतकर ला माटीना स्कूल अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच में 19.4 ओवर में 88 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गई। जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी कार्तिक अग्रवाल ने 32 रन व पुष्कर गुप्ता ने 20 रन बनाए। ला माटीना की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिखर सिंह ने तीन विकेट और समर्थ ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ला मटीना स्कूल अकादमी ने 12.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। ला माटीना की ओर से अथर्व ने 31 रन, आराध्य ने 25 रन बनाए। जेएसएस स्पोर्ट्स अकादम...