आदित्यपुर, दिसम्बर 17 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड की ओर से 25 दिवसीय लाह-चूड़ी प्रशिक्षण शिविर का बीडीओ कुमार एस अभिनव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण 9 जनवरी तक चलेगा। शिविर में कुल 30 महिलाओं को लाह चूड़ी निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने कहा कि अगले 25 दिनों तक महिलाओं को नि:शुल्क लाह-चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को स्टाइपन भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त 10 महिलाओं को जयपुर भेजा जाएगा जहां वे चूड़ी बाजार से रु ब रु हो सकेंगी। यह प्रशिक्षण शिविर ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। महिलाओं को टूल किट भी दिया गया। मौके पर सीओ अभय कुमार द्विवेदी एवं प्रखंड समन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.