रांची, जून 13 -- खूंटी, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के फूदी स्थित सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र में लाह की खेती को लेकर जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बिरसा कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सहकारी समिति के गठन, निर्वाचन एवं कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें लाह की वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी भी दी गयी। लाह की खेती एवं उनके उत्पादन के बारे में फिल्म भी दिखाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच क्विज भी आयोजित किया गया। साथ ही उनके बीच नेतृत्व क्षमता विकास के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विद्यार्थियों को निबंधक के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सहयोग समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.