बदायूं, दिसम्बर 13 -- बदायूं, संवाददाता। उद्यान विभाग की ओर से बागवानी के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को अमरूद के बाग लगवाये जाएंगे। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बाग लगाने के इच्छुक किसानों से कार्यालय संपर्क करने को कहा है। किसान अगर बाग लगाने के इच्छुक हैं तो विभाग की ओर से प्रकिया आगे बढ़ायी जायेगी। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को परंपरागत खेती से हटकर बागवानी के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को अमरूद के बाग लगवाए जाएंगे। इसके लिए विभाग किसानों को इलाहबादी सफेदा, कामयगंजी जैसी अच्छी किस्म के पौधे उपलब्ध करायेगा, इसके साथ ही बागवानी से संबंधित अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी। एक हेक्टयर पर सरकार 30 हजार रुपये खर्च करेगी। योजना क...