गुरुग्राम, जुलाई 17 -- हरियाणवी गायक और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर हुए जानलेवा हमले के बाद एक नया मोड़ आ गया है। बुधवार शाम को सुनील सरधानिया नामक एक युवक ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं, रेकी करने वाले को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। इस चौंकाने वाली पोस्ट के वायरल होने के बाद साइबर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस सुरक्षा के साथ फाजिलपुरिया गुरुग्राम से बाहर किसी दूसरे शहर चले गए हैं। फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विशाल निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह गुरुग्राम में फाजिलपुरिया पर फायरिंग से पहले चार बार आया था। उसके ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.