गया, दिसम्बर 21 -- लाव गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर से चोरों ने शिवलिंग की चोरी कर ली। लाव गांव के दांगीनगर मोहलल्ले में शिव मंदिर 1664 ई. में ही निर्मित हुआ था। मंदिर में काला अर्धा के मध्य में सफेद रंग के पत्थर से निर्मित शिवलिंग स्थापित था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह पूजा करने पहुंचे तो शिवलिंग गायब था। चोरी की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर के आसपास जमा हो गए। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की लेकिन शिवलिंग का कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीण अभिराम कुमार ने टिकारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की। लेकिन, पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। मंदिर से चोरी गए शिवलिंग को बरामद करने की गुहार ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई है। टिकारी थाने के एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत...