चतरा, दिसम्बर 4 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में गरूवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसमें से 8 यूनिट रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा को तथा 53 यूनिट आरोग्यं ब्लड बैंक हजारीबाग को भेजा गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। विशेष बात यह रही कि यह शिविर मदद मित्र संगठन के संस्थापक विवेक केशरी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा, इस बार अपना जन्मदिन समाजसेवा को समर्पित करते हुए रक्तदान शिविर के रूप में मनाना मेरे लिए गर्व की बात है। लावालौंग के लोगों ने जिस उत्साह से रक्तदान किया, वह प्रेरणादायक है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.