चतरा, अप्रैल 2 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्राकृतिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक सरहुल महापर्व मंगलवार को लावालौंग प्रखंड के वन विभाग विश्रामगृह परिसर स्थित सरना स्थल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख मनीषा देवी, जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, प्रमुख पति सह समाजसेवी श्रवण कुमार रजक, लावालौंग मुखिया नेमन भारती, हेडूम पंचायत मुखिया संतोष राम सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छट्ठू सिंह भोक्ता ने की, जबकि संचालन टिकेंद्र सिंह भोक्ता ने किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रकृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल, जंगल और जमीन बचाने पर जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.