कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर। समाज कल्याण सेवा समिति विगत 17 वर्षों से लावारिस शवों का ससम्मान अन्तिम संस्कार कराती आ रही है। बड़ी संख्या में कोविड समेत अब तक लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार कराया जा चुका है। समिति के सचिव पैंथर धनीराम बौद्ध ने अपील की है कि इस महामानव सेवा यज्ञ में तन-मन-धन से सहयोग करें। आप बांस-पन्नी-कफन चादर दान दें या कम से कम कन्धा दान दें और लावारिसों के वारिश बनें। समिति की महिला अध्यक्ष सुनीता बौद्ध ने कहा कि जाति से ऊपर उठकर हर इंसान के काम आना चाहिए। संस्था का सहयोग जरूर करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...