फिरोजाबाद, जून 17 -- थाना टूंडला क्षेत्र में मिली लावारिस महिला को अपना घर के पदाधिकारियों ने परिवार से मिलाया। उसे परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस को महिला टूंडला में मिली थी। पुलिस ने उस महिला को अपना घर भेज दिया। अपना घर के अनिल लहरी ने बताया थाना टूण्डला महिला पुलिस ने उन्हें बताया एक महिला लावारिस मिली है। वह अपना पता नहीं बता पा रही है। उसके परिवार के बारे में पता लगने तक उसे अपना घर आश्रम में रहने दिया जाए। महिला 13 जून को आश्रम पहुंची। आश्रम पदाधिकारियों ने 16 जून को उसके बारे में पता किया। वह नेपाल के जिला पालिपा क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पति का नाम कमल बहादुर बताया। अपना नाम सुनीता बताया। दोनों गांव पुनहरा मे हितेंद्र सिंह के मुर्गी पालन फॉर्म पर काम करते हैं। गांव पुनहरा पर इस का पति मिल गया। पदाधिकारियों ने सुनीता को हितेन्...